फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा खरदर माता मंदिर

Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। सोमवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर तीन संत गाडगेनगर नौकाटोला में खरदर माता स्थान का एक करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण व विकास कार्यों का कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन खरदर मंदिर पर एक करोड़ 53 लाख की सौगात का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान विधायक ने विधि-विधान से पूजन किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास कर पूजन-अर्चन किया।
उन्होंने कहा कि खरदर माता का सुंदरीकरण और विकास होगा। यह स्थान पर्यटन के रूप में विकसित होगा। इस पर 1.53 करोड़ रुपये खर्च होगा। मंदिर के विकास की मांग काफी दिनों से चल रही थी। माता के स्थान पर जिले के अलावा गैर जिले से लोग माथा टेकने आते हैं। नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन में खरदर माता के स्थान पर भक्तों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐतिहासिक विकास कार्य कर रही है। खरदर माता स्थान मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, साइनेज और बेंच सहित अन्य विकास कार्य होगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वांगीण विकास हो रहा है।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, सभासद सूर्यनाथ यादव, राज पाठक, राकेश यादव, कन्हैया यादव, संजय, छागुर कुशवाहा, कन्हैया राय, फूलबदन यादव, राजेंद्र, रामसेवक, जोखन वर्मा, गोरख वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें