फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में खलासी की मौत शव रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 05 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रेमवलिया चौराहा पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कसया। गाजीपुर में मैजिक की टक्कर से खलासी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन ट्रक मालिक के घर जाने के लिए प्रेमवालिया चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौरा खास थाना क्षेत्र के दुबे पट्टी निवासी विवेक राव (20) एक ट्रक पर खलासी का कार्य करते थे। सोमवार को ट्रक एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर शैदपुर में खराब हो गई। जिसे बनाते समय तेज गति से आ रही मैजिक ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिसके चपेट में आने से खलासी विवेक की मौके पर मौत हो गई।
मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर ग्रामीण और परिजन कुड़वा दिलीपनगर के टोला धन्नी पट्टी निवासी ट्रक मालिक के घर जाने का प्रयास कर रहे थे। प्रेमवालिया चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो उठे और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर घंटों प्रयास के बाद नहीं मानने पर सीओ कुंदन सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किए।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद ट्रक मालिक खलासी को वहीं छोड़कर क्यों चले आए। इसके साथ ही उनकी कोई मदद नहीं की गई। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें