फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा : लू और धूप बेपरवाह...खूब हुआ मतदान

Sun, 02 Jun 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। विधानसभा क्षेत्र केे मतदाता उत्साहित दिखे। मतदान शुरू होते ही लंबी वोटरों की लंबी कतार लग गई। धूप और लू से बेपरवाह वोटरों ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभाई। नदी उस पार के बूथ संख्या एक शिवपुर, बूथ संख्या दो मरचहवा और बूथ संख्या तीन और चार में बूथ की रफ्तार सुबह 11 बजे विधानसभा क्षेत्र के अन्य बूथों की अपेक्षा तेज रही। प्रेक्षक भी इन बूथों पर पहुंचकर मतदान का हाल जाना।
विज्ञापन

तय समय से मतदान शनिवार को सात बजे शुरू हो गया। कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना आई। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से तत्काल इसे ठीक कर लिया गया। नदी उस पार के बूथों पर 11 बजे तक मतदान केंद्रों से कतार नहीं टूटी थी। मरचहवा में 1192 वोट में 10 बजे तक 110 वोट पड़ चुके थे। शिवपुर में 1134 में 231 वोट पड़े थे। सांसद प्रत्याशी/सांसद विजय दुबे ने अपने पैतृक गांव मठिया बूथ पर मतदान किया। विधायक विवेकानंद पांडेय नगर के अपने बूथ पर वोट डाला। किसान इंटर कॉलेज खड्डा में पांच बूथ बने थे। बूथ संख्या 44 को आदर्श बूथ बनाया गया था। इन बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। मतदान स्थल संयुक्त कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड्डा में चार बूथ बनाए गए थे, जहां मतदान से पहले की कतार लग गई थी। वोटरों ने बताया कि वोट देना ही है, इसलिए सुबह बूथ पर पहुंच गए। संवेदनशील, वन्नरेबुल, क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। नामित मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें