फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा चेयरमैन ने ली श्ापथ्ा

Wed, 13 Dec 2017 12:12 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
खड्डा चेयरमैन पद की शपथ लेती रुख्साना लारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खड्डा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। खड्डा नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुख्साना जमाल लारी को एसडीएम ने सपा नेताओं की मौजूदगी में छठे चेयरमैन के रूप में शपथ दिलाई। इसी के साथ 12 वार्डों के सभी सदस्यों ने सपा नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खड्डा नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह वार्ड नंबर छह के सिविल लाइंस सब्जी मंडी के प्रांगण में आयोजित था। तय समय ग्यारह बजे की जगह लगभग डेढ़ घंटा विलंब से 12:33 बजे एसडीएम खड्डा गणेश प्रसाद ने हिंदी में शपथ दिलाई। रुख्साना लारी ने ईश्वर के नाम पर हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके पांच मिनट बाद नवनिर्वाचित सभासद इंदु देवी, पशुपतिनाथ, रोहित चौहान, अमृता गुप्ता, गजेंद्र यादव, अजीत सिंह, भगवती पांडेय,  महोदय चौधरी, विनोद यादव, गायत्री गुप्ता, समीमा खातून और अनिल गुप्ता को एसडीएम ने शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, संजय यादव, मिठाई यादव, मंजूर अंसारी, धीरज सिंह, जितेंद्र तिवारी, दयानिधि मणि, प्रकाश बहादुर, जितेंद्र उपाध्याय, डिंपल सिंह, गोली सिंह, अजय मिश्रा, प्रकाश बहादुर, पन्नालाल, अरविंद मिश्रा, व्यास मिश्रा, अनूप मिश्रा सहित काफी संख्या में सपा के लोग मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता विजय सिंह और संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झलकियां...
अध्यक्ष सहित पांच महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व
खड्डा।
नगर पंचायत खड्डा में अध्यक्ष की कमान तीसरी बार महिला के हाथ में मिली है। इस बार चार महिला सदस्यों को भी अपने वार्ड से प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है। इस तरह अध्यक्ष सहित पांच महिलाओं को खड्डा नगर पंचायत में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है।

दो सदस्यों को मिला दूसरी बार अवसर
खड्डा नगर पंचायत में दो सदस्यों को दूसरी बार अवसर मिला है। इस बार निर्वाचित विनोद यादव और अनिल गुप्ता पिछले कार्यकाल में भी सदस्य रहे हैं।
विधायक लौटे
खड्डा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को लौटना पड़ा। क्योंकि उस समय तक शपथ ग्रहण शुरू नहीं हुआ था।  
तीसरी बार में पढ़ा शपथ पत्र
खड्डा की अध्यक्ष रुख्साना जमाल लारी को शपथ पत्र पढ़ते समय त्रुटि होने की वजह से दो बार रुकना पड़ा। तीसरी बार में उन्होंने शपथ पत्र पूरा पढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें