फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: केसीआर क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 27 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटाे हे।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुई फुटबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शनिवार को जिला स्टेडियम में अंडर-16 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल टीम शामिल हुए, जिसमें से चंद्रयान क्लब ने उद्घाटन मैच जीता।
जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार और जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद सबसे पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर-ए और केसीआर-11 के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम केसीआर टीम ने तीन गोल से उद्घाटन मैच जीता।
विज्ञापन

इसके बाद जिला स्टेडियम कुशीनगर-बी और चंद्रयान क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ट्राई-बेकर में चंद्रयान क्लब ने 2-0 से मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच जिला स्टेडियम-ए और सीटी क्लब-बी के बीच खेला गया। इसमें जिला स्टेडियम क्लब तीन गोल से विजयी रहा।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरा सेमीफाइनल मैच चंद्रयान क्लब व सीटी क्लब-ए के बीच खेला गया। इसमें चंद्रयान क्लब दो गोल से विजयी घोषित हुआ। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 तारीख को दूसरी पाली में खेला जाएगा। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, दुर्गावती देवी, संदीप कुमार यादव, सूरज कुमार, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें