फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन

Sun, 27 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 अगस्त है। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को आवेदन करने के लिए चार दिन अवसर और है। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं आवेदन करेंगे। इसमें वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनके बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्तांक हों।
हर साल की तरह इस बार भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभा दिखाने और छात्र-छात्राओं में उत्साह है। विद्यालयों में चस्पा हुए पोस्टर को पढ़कर छात्र-छात्राएं आपस में चर्चा कर रहे हैं। उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं में छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उत्साह है। उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान इंटर कॉलेज के शिक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए यह योजना वरदान की तरह है, जिन्हें इस परीक्षा में सफलता मिलेगी, उनके कॅरियर की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें