फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक की कटान से ठोकर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक की कटान से छितौनी तटबंध के
विज्ञापन

ठोकर का पचास मीटर हिस्सा धसा
नदी में कटान तेज, प्रशासन ने शुरू कराया बचाव कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा(कुशीनगर )। गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद कटान तेज है। इसके चलते भैसहां गांव के पास छितौनी तटबंध के स्पर-सी पर स्थित ठोकर का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। यहां बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में छोड़े गए पानी का डिस्चार्ज 111500 क्यूसेक था। लगातार डिस्चार्ज में कमी के चलते नदी ने कटान तेज कर दी है। दियारा की जमीन काटकर बहाने के बाद नदी अब भैसहां गांव के पास छितौनी तटबंध के किलोमीटर 6.800 (स्पर सी) पर स्थित ठोकर पर अप स्टीम में तीन दिन से दबाव बनाई हुई है। दबाव के चलते शुक्रवार तक लगभग 50 मीटर लंबाई और दो मीटर चौड़ाई में ठोकर धंस गया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड व प्रशासन से तेज गति से मरम्मत करते हुए बचाव करने की मांग की है। जेई सुधांशु शुक्ला ने बताया है कि नदी के तीव्र दबाव से ठोकर का कुछ हिस्सा धस गया है। यह ठोकर तटबंध की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें