कसया-रामकोला मार्ग का होगा चौड़ीकरण। संवाद
कसया। कस्बे से रामकोला मार्ग की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। इसके लिए 72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 18.7 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृत मिलते ही सड़क के चौड़ीकरण के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
शहर से रामकोला तक जाने वाली सड़क को चौड़ीकरण करने की योजना बनाई गई है। इस मार्ग पर हमेशा वाहनों का आवागमन होता रहता है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर करने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण में 72 करोड़ रुपये खर्च किया जाएंगे। कसया से निकलकर लोग रामकोला होते हुए खड्डा, महराजगंज और नेपाल जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं।
टू-लेन सड़क होने के बावजूद भी इस मार्ग पर काफी वाहनों का आगमन होता रहता है।