फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया में हवाईपट्टी के लिए भूमि पूजन आज

Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाईपट्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। बहुप्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय हवाईपट्टी के निर्माण को लेकर शनिवार को प्रशासन और अन्य अधिकारियों की सक्रियता तेज हो गई। रविवार को भूमि पूजन के साथ हवाईपट्टी की चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसे बनवाने में लगभग 16.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस स्थल को सड़क के जरिए कुशीनगर से भी जोड़ा जाना है। भूमि पूजन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री करेंगे।
विज्ञापन


राइट्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 12 किलोमीटर की लंबाई में हवाईपट्टी के किनारे चहारदीवारी का निर्माण किया जाना है। इसे पूरा करने के लिए एक साल का समय निर्धारित किया गया है। चहारदीवारी की जमीन से ऊंचाई लगभग 2.5 मीटर होगी। उन्होंने बताया कि अधिग्रहित जमीन पर कुछ दिन बाद रनवे का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि रनवे के निर्माण का काम 20 दिन के अंदर शुरू कर दिए जाने की संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय हवाईपट्टी के निर्माण के लिए कुल 584.65 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसमें 404.35 एकड़ जमीन 11 गांवों के किसानों से अधिग्रहण के दौरान ली गई थी। इसके अलावा ग्राम सभाओं की कुल 21.61 एकड़ जमीन भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन


वहीं कुछ किसानों ने स्वेच्छा से 47.24 एकड़ जमीन विक्रय की थी, जबकि हवाईपट्टी के नाम से करीब 111.45 एकड़ जमीन पहले से है। मौजूदा समय में इसी जमीन पर राइट्स कंपनी की ओर से निर्माण किए जाने की बात कही जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय हवाईपट्टी के निर्माण में कम पड़ रही 613.17 एकड़ अतिरिक्त जमीन के लिए प्रशासन की ओर से 12 गांवों को चिह्नित कर उसका नक्शा पास करने के लिए भेजा गया है। इसके तहत क्षेत्र के खोराबार, नरकटिया खुर्द, मिश्रौली, नरायनपुर, नीबी, बेलवा रामजस दुबे, भलुही मदारीपट्टी, शाहपुर, कुरमौटा, परसहवा, नकहनी, विशुनपुर बिंदवलिया आदि गांवों की जमीन ली जानी है। ­

निर्माण के बाद इस हवाईपट्टी को कुशीनगर और फोरलेन से भी जोड़ा जाना है। कसया से कुशीनगर तक जोड़ने के लिए भूमि प्रतिकर के रूप में 32 करोड़ 41 लाख 92 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी 36 करोड़ रुपये की लागत से कसया से बैरिया होते हुए फोरलेन सड़क का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें