फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिजिटल कुशलता में दक्ष होंगी कस्तूरबा की छात्राएं

Fri, 13 Jun 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल कुशलता में दक्ष किया जाएगा। ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। यूनिसेफ की ओर से वित्तीय साक्षरता और डिजिटल कुशलता का ऑनलाइन कोर्स तैयार किया गया है।
विज्ञापन

वित्तीय साक्षरता के 12 अध्याय व डिजिटल कुशलता के आठ अध्यायों का प्रशिक्षण बालिकाओं को दिया जाएगा। यह कोर्स यूनिसेफ के युवा केंद्रित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। वित्तीय लेनदेन, बचत व ऋण लेने, निवेश, प्रबंधन कौशल और वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी दी जाएगी। साल भर चलने वाले प्रशिक्षण में बालिकाओं को ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए बालिकाओं के पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक-एक शिक्षिका को नोडल के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि बालिकाओं को वित्त और डिजिटल शिक्षा में दक्ष करने के लिए यूनिसेफ द्वारा यह पाठ्यक्रम बनाया गया है। जिसे जुलाई माह से शुरू हो रहे न शैक्षणिक सत्र में लागू किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय की होग नोडल शिक्षिका बालिकाओं क प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक कस्तूरब गांधी बालिका विद्यालय में एक-एक शिक्षिका को नोडल के रूप प्रशिक्षित किया सजाएगा। नोडल शिक्षिका स्वयं भी कोन पूरा करते हुए बालिकाओं को दोनों कोर्स पूरा करने में सहयता प्रदान करेंगे। दोनों प्रशिक्षण की अवि लगभग 10-10 घंटे की है, जिस लगभग तीन घंटे का कोर्स वीडियो के रुप में और शेष समय स्वअध्ययन अभ्यास एवं मूल्यांकन के लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें