मथौली। कस्बा के रानीलक्ष्मीबाई नगर (लोहेपार) स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को सांसद ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य पर 1.84 करोड़ रुपये खर्च होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय को मॉडल को स्कूल बनाया जाएगा, जहां अत्याधुनिक शैक्षिक सामग्री समेत खेलकूद के पर्याप्त साधान उपलब्ध होंगेश।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षा सशक्त समाज की नींव है। इसलिए सरकार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बेहतर करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। सरकारी विद्यालयों में अत्याधुनिक शैक्षिक सामग्री और सुविधाएं मुहैया करा रही है। कस्बा में बनने वाले सीएम अभ्युदय स्कूल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए लैब, एमडीएम रोड, बैडमिंटन कोर्ट और पोषण वाटिका का निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य पर 1.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, चेयरमैन नवरंग सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान दिनेश कुमार राव, हेमंत सिंह, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, वीरेंद्र पांडे, सुरेश उपाध्याय, अखिलेश आदि मौजूद रहे।