फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वेलेंटाइन डे पर कसया पुलिस रही सतर्क

Sun, 15 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। वेलेंटाइन डे पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क दिखाई दी। सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़कों पर बाइक सवार युवकों को रोककर पूछताछ की गई और आवश्यक कागजातों की जांच की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुशीनगर क्षेत्र में स्थित पार्कों, नौका बिहार सहित नगर में संचालित विभिन्न होटलों में भी पुलिस द्वारा रूटीन चेकअप किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आम नागरिकों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। वेलेंटाइन डे के दौरान कसया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि रूटीन चेकअप के तहत नगर में संचालित कुछ होटलों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें