फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : चांद को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने की अखंड सुहाग की कामना

Sat, 11 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करवा चौथ पर पति का दीदार करतीं व्रती महिलाएं। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
पडरौना। पति की लंबी उम्र के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने अखंड सुहाग की कामना की। करवा चौथ के व्रत को लेकर दिन में पूजा-पाठ और मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार व विश्वास का प्रतीक है। सुहागिन महिलाओं के करवा चौथ व्रत करने से पति की लंबी उम्र के साथ दांपत्य जीवन सुखी रहता है। सुहागिनें दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को शृंगार कर महिलाएं मां गौरी, भगवान शंकर, गणेश व कार्तिकेय को पुष्प, अक्षत, दीप आदि अर्पित कर करवा चौथ कथा का पाठ किया। नियत समय पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को चलनी से देखने के बाद पारण किया।
मान्यता है कि करवा चौथ व्रत से व्रती महिलाओं की पति को दीर्घायु प्राप्त होती है। अखंड सौभाग्य, पुत्र, पौत्र के साथ लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। परंपरा और लोक रिवाज के अनुसार चांद पूजन के दौरान महिलाओं ने चलनी में दीपक रख अपने पति के चेहरे को देखा और चौथ माता से अपने अखंड सुहाग की कामना की। व्रतधारी महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीने और मिठाई से व्रत का पारण करने की रस्म निभाई। करवा चौथ पर महिलाओं ने सज धज कर सोलह श्रृंगार किया।
विज्ञापन

कई महिलाओं ने मंदिरों में आराध्य का दर्शन करने के साथ घर-परिवार के बड़े-बुजुर्गो से आर्शीवाद प्राप्त किया। करवा चौथ को लेकर घर-घर में उल्लास और खुशियों का वातावरण रहा। घर-परिवार की महिलाओं ने सामूहिक पूजन कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें