फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आठ करोड़ से बदलेगी 12 सड़कों की सूरत

Sat, 11 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। क्षेत्र के खस्ताहाल 12 प्रमुख संपर्क मार्गों के मरम्मत कार्य के लिए शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। 8.1 किलोमीटर दूरी के मरम्मत कार्य के लिए भेजे गए दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत के प्रस्ताव शासन की ओर से स्वीकृति देते हुए कार्य शुरू कराये जाने के लिए एक करोड़ दो लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। शीघ्र ही इन खस्ताहाल संपर्क मार्गो के मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्था पीडबल्यूडी की ओर से शुरु करा दिया जायेगा।
विज्ञापन

इन संपर्क मार्गों के मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद विधानसभा क्षेत्र के 30 गांवों के करीब 50 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा व आवागमन मे सहूलियत मिलेगी। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में आवागमन के लिए जरूरी व कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से सड़कों के नवनिर्माण व मरम्मत का कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। बावजूद इसके कुछ सड़कों के मरम्मत का कार्य अधूरा रह गया है। इन खस्ताहाल संपर्क मार्गों से प्रभावित गांवो के लोगों ने तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार को पत्रक सौंप सड़कों के मरम्मत की मांग की।
क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद तमकुहीराज विधायक की ओर से क्षेत्र के सेवरही-मेंहदीया- जवही दयाल मार्ग, तमकुहीराज-अहिरौली दान किमी 6 से गोसाईपट्टी संपर्क मार्ग, पिपराघाट-जगदीशपुर संपर्क मार्ग, बीटीसी किमी 173 से गन्ना अनुसंधान केएसटी तक, सेवरही-मेंहदीया किमी 4 से पिपरा मुस्तकील अगरवा संपर्क मार्ग, कोइन्दी बुजुर्ग संपर्क मार्ग, गौरहा किमी 4 से बेदूपार संपर्क मार्ग, बीटीसी मार्ग से धुरिया कोट संपर्क मार्ग, सुमही मोहन सिंह संपर्क मार्ग, भावपुर-जीरो बंधा से डुमरिया संपर्क मार्ग, धोकरहा स्कूल से चकदहवा पीएमजेएसवाई मार्ग तक, तमकुही- सिसवा नाहर मार्ग किमी 9 से बहिराबारी संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

विधायक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के तहत क्षेत्र के 12 सड़कों की करीब 8.1 किमी मरम्मत कार्य की दूरी के लिए 2 करोड़ चार लाख रुपये के कार्य योजना की मंजूरी शासन की ओर से मिली है और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए एक करोड़ दो लाख रूपये अवमुक्त कर गए है। सड़कों के मरम्मत कार्य के तहत सीसी व पीसी कार्य कराये जाने प्रस्तावित है। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कैम्प कार्यालय पर मौजूद रहता हूं। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सकारात्मक दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें