फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय मंच पर चमके करन, 26 को दिल्ली में मिलेगा स्वाभिमान अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपनी मेहनत और दमदार प्रदर्शन के दम पर दुदही के करन मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। बांसगांव के कोडरा टोला निवासी ओमप्रकाश मिश्रा के पुत्र करन की उपलब्धियों को देखते हुए भारतीय बॉडी बिल्डिंग संघ ने उनका चयन स्वाभिमान एक्सचेंज अवॉर्ड के लिए किया है। 26 सितंबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

करन मिश्रा पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रहकर बॉडी बिल्डिंग की तैयारी कर रहे हैं। यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक वह 18 से अधिक चैंपियनशिप और पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। 21 नवंबर 2025 को उत्तर भारत में आयोजित मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग नेशनल चैंपियनशिप के 90 किलोग्राम भार वर्ग में करन ने 20 प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा 27 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र में आयोजित मिस्टर दिल्ली बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के फाइनल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
करन के नाम इंडिया स्तर पर दो बार, दिल्ली स्तर पर सात बार, उत्तर प्रदेश स्तर पर सात बार, हरियाणा स्तर पर दो बार और नॉर्थ इंडिया स्तर पर तीन बार चैंपियन बनने की उपलब्धि है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियन रहे खिलाड़ियों को दिए जाने वाले स्वाभिमान अवार्ड के लिए उनका चयन किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से दुदही और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें