फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानगंज ने गोरखपुर को हराया

Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा कनक के गेंदा खेली मैदान में रविवार को नेशनल स्पोर्टिंग क्लब कप्तानगंज व फुटबाल एकेडमी गोरखपुर के बीच मैच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनो टीमें बरावरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूट आऊट में कप्तानगंज की टीम ने एक गोल से मैच जीत लिया।  
विज्ञापन

हाजी इब्राहिम स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबाल मैच का रविवार को पहला मुकाबला था। नेशनल स्पोर्टिंग क्लब कप्तानगंज व फुटबाल एकेडमी गोरखपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक  दोनों ही टीमें गोल मारने के लिए जूझती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मैच का निर्णय पेनालटी शूट आऊट के जरिए कराने का निर्णय लिया गया। इसमें कप्तागंज की टीम ने एक गोल से मुकाबला जीत लिया। 
इस दौरान सेराजुद्दीन, सफैतुल्लाह, मुहम्मद नईम, मेराज अहम्मद, झुन्ना, सेराज अहम्मद, इंतजार, इमाम, टुन्नू, पप्पू , इकबाल, वहीद, शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें