फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया मायावती का जन्मदिन

Sun, 15 Jan 2017 11:12 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मायावती का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया। 
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल जोन कोआर्डिनेटर  सुरेश चंद्र भारती ने कहा की सूबे में अगर बसपा की सरकार बनी तो अमन चैन कायम होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से  कांशीराम के दिखाए रास्तों पर चलने का अपील की। कार्यक्रम को जावेद इकबाल समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन बाबू खान ने किया। इस दौरान आकाश पांडेय, रामआशीष प्रसाद, श्रीनिवास चौहान, उपेंद्र कुशवाहा, शफीक अहमद, अनिल सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, धनंजय पांडेय, मुकेश चौधरी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार शिवपुर चौराहे पर पर भी बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम को राजेश प्रताप राव बंटी, जिला पंचायत सदस्य शमसाद आलम, इजहार अंसारी, राधेश्याम जायसवाल, कसया नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष कैश खान, डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद, नबी हसन आदि ने संबोधित किया। संचालन जय प्रकाश उर्फ मुन्ना ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर अमानुर्रहमान अंसारी, विपिन विहारी लाल, जमील अहमद, विजय प्रसाद, सरवर वारसी, दीनानाथ प्रसाद, डॉक्टर फेंकू रावत, विजय प्रसाद, मुस्लिम अंसारी, राजेश मौर्य, अरविंद कुमार, कमलावती देवी, महिमा चौधरी, राकेश जायसवाल, पप्पू खरवार सहित भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें