फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कंबल की रकम ली, दो देकर भागने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान थाना क्षेत्र के चखनी गांव में फेरी लगाकर बेंच रहा था कंबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के चखनी गांव में बृहस्पतिवार को एक फेरी वाला महिला से ढाई हजार रुपये की ठगी कर भागने लगा। महिला की बेटी फेरीवाले को पकड़ने दौड़ी तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। पकडे़ जाने पर चार कंबल और घायल किशोरी के इलाज कराने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चखनी गांव में एक फेरी वाला 2500 रुपये में छह कंबल देने के दावे के साथ आवाज लगा रहा था। आवाज सुनकर गांव की एक महिला खुशबुनेशा ने उसे ढाई हजार रुपये देकर कंबल का सौदा कर लिया। फेरीवाला उसे कंबल का बंडल पकड़ाकर निकल गया। महिला ने बंडल खोला तो उसमें मात्र दो कंबल ही थे। इसके बाद महिला अपनी पुत्री के साथ फेरीवाले को ढूंढने निकली तो वह गांव के बाहर मिल गया। महिला की बेटी ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर बाइक से भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने उनका पीछा किया। फेरी वाला पुराने सेल टेक्स बैरियर के पास एक मकान के सामने बाइक खड़ी कर भाग निकला। पीछा करने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। वहां एक और फेरीवाला था, जिसने घटना के लिए माफी मांगी। लोगों के बीच बचाव के बाद उसने महिला को चार कंबल और धक्का देने से घायल लड़की के इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही। तब जाकर लोग माने इस संबंध में तमकुहीराज पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें