पडरौना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। आयोजन मेरा युवा भारत, कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा जिला खेल कार्यालय कुशीनगर और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बालिकाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ का आयोजन अंडर-13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कराया गया। विभिन्न विकासखंडों से आई बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंडर-13 100 मीटर दौड़ में दिशा गोंड प्रथम, नेहा द्वितीय व अदिति राय तृतीय रहीं। 200 मीटर में वंदना कुशवाहा प्रथम, काव्या यादव द्वितीय व कृतिका यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रिया द्विवेदी प्रथम व रिंकी गुप्ता द्वितीय रहीं।
13 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रीति यादव प्रथम, मुस्कान शर्मा द्वितीय व प्रीति गोंड तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में गुंजन प्रथम, लक्ष्मी यादव द्वितीय व सलोनी कुशवाहा तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में निशा सहानी प्रथम, यासमीन परवीन द्वितीय व ममता तृतीय रहीं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, अंजली गोंड द्वितीय व कशिश यादव तृतीय रहीं। 200 मीटर में आंचल यादव प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय व सफीना खातून तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में ज्योति गोंड प्रथम, ईशा कुमारी द्वितीय व प्रीतिका पांडेय तृतीय रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं के बीच रस्साकशी फन एक्टिविटी भी कराई गई। समापन अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व खेलों के प्रति प्रेरित किया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। विजेता बालिकाओं को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सौम्य जायसवाल ने किया। बीएसए राम जियावन राम मौर्य, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद तथा जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार मौजूद रहे। आयोजन में जिला व्यायाम प्रशिक्षक अनिल मिश्रा, बॉक्सिंग कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, एथलेटिक्स कोच दुर्गावती व पंकज यादव सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगातीं बालिका- फोटो : shiv tripathi