फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिरकिया से बांसी धाम तक निकाली कलश यात्रा

Wed, 19 Aug 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव के तहत मंगलवार को खिरकिया नई बस्ती से बांसी धाम तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच बांसी धाम पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने भगवान हनुमान का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने भगवान हनुमान से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कलश यात्रा में सुरेश चौधरी, पिंटू गुप्ता, संतोष कुशवाहा, बनारसी कुशवाहा, बृजमोहन प्रसाद, अजय गुप्ता, अंकित कुमार, रवि कुशवाहा, रतनजीत शर्मा, नागेश्वर चौधरी, बबीता चौधरी, शीला चौधरी, बुनेला देवी, आरती देवी, मालती देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, कमलावती देवी, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय, ब्रजेश शर्मा, राजेश कुशवाहा, काशी राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें