फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
चिरईहवा गांव से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बनकटा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के लिए गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी विंध्याचल दास की अगुवाई में मंदिर परिसर से भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन


कलश यात्रा कोइलसवा बुजुर्ग गांव होते घूरना कुंड त्रिमुहानी घाट पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने जल भरा। यात्रा वापस मंदिर पहुंची। राम-जानकी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना के साथ कथा शुरू हुई। यज्ञकर्ता अमोद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वृंदावन से आईं कथा वाचक कर्णिका त्रिपाठी प्रवचन करेंगी। 22 अगस्त की शाम हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, महेंद्र गौंड, अभिषेक जायसवाल, राजेश गुप्ता, मनोज निराला, अभिषेक सोनी, अशोक जायसवाल, बैरिस्टर जायसवाल, बबलू मद्धेशिया और विद्यासागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें