फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुष्पवर्षा कर कलश वंदन यात्रा को किया रवाना

Tue, 04 Aug 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरैना। गुरु रविदास के 650वीं जयंती वर्ष में भाजपा की तरफ से वाराणसी से शुरू हुई कलश वंदन यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजन किया। जिलाध्यक्ष ने पुष्पवर्षा कर पवित्र कलश को रवाना किया। यह यात्रा 20 अगस्त तक जिले के 34 मंडलों में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यदि समाज संत रविदास के आदर्शों पर चले तो जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक विभाजन जैसी बुराइयों का स्वत: अंत हो जाएगा और एक समरस, न्यायपूर्ण और मानवता पर आधारित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। उन्होंने संत रविदास के प्रेम, समानता, भाईचारे, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जीवन में अंगीकार करने का आह्वान किया।
अभियान के जिला संयोजक व जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि पवित्र कलश वंदन यात्रा पिपरा मंडल के मेला नगरी, शुक्ल भुजौली, सरपतही, खजुरिया, लीलाधर छपरा, नौरंगिया, परसौनी और नेबुआ रायगंज पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान हरि गोविंद रौनियार, व्यास वर्मा, सूरज गोविंद राव, सर्वजीत गुप्ता, महेश रौनियार, ब्रजेश मिश्रा, शेषनाथ यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, संतराज कुशवाहा, मोनू मिश्रा, कपिल देव चौधरी, अखिलेश कुमार, राज तिवारी, वीरेंद्र चौहान, रविंद्र खरवार, सत्यनारायण प्रजापति, संदेश दुबे, संजय श्रीवास्तव, लल्लन भारती, अशोक दुबे, नवीन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें