फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडलीय दौड़ में काजल व गोरखपुर के दिनेश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडल स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के प्रांगण में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की 68 वें मंडल स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय गौड़ व विधायक हाटा मोहन वर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय रहे। प्रतियोगिता में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता में 800 मी दौड़ सीनियर बालक वर्ग में दिनेश यादव गोरखपुर प्रथम, विष्णु गोड़ गोरखपुर द्वितीय, अरविंद महाराजगंज तृतीय स्थान पर व बालिका वर्ग में काजल कुशीनगर प्रथम, अर्पिता गोड़ देवरिया द्वितीय, पूजा साहनी गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में निर्णायक की भूमिका प्रेम नारायण सिंह, हरिकेश सिंह, किशोर कुमार जायसवाल, अंशुमान पांडेय, सुजीत कुमार, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, अरविंद राय ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधायक विनय गोंड ने कहा कि आज खेलों का आयोजन मोदी जी की थीम ''खेलो इंडिया'' साकार हो रहा है। इससे अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि खेल का महत्व आज के युग में बहुत बढ़ गया है, और मोदी जी के नेतृत्व में देश नेशनल स्तर पर भी मेडल लेने में कामयाब हो रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री का यह सपना है कि गांव में छिपी प्रतिभा जब तक आगे नहीं बढ़ेगी तब तक हम विश्व गुरु नहीं कहला सकते। अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व झंडारोहण कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य अमर बहादुर व खेल सचिव नंदकिशोर यादव ने आगंतुकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने की। इस मौके पर दुर्गेश राय, उमेश उपाध्याय, दिवाकर राव, शिव कुमार पांडेय, बलवंत सिंह, राजनरायन सिंह, राजेंद्र यादव, शाकिर अली, बृजेश कुमार सिंह, आनंद लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें