पडरौना। महिला कल्याण विभाग के निदेशालय के निर्देश पर मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस का आयोजन हुआ। इसमें ज्योति मिश्रा को एक दिन का सांकेतिक जिला प्रोवेशन अधिकारी बनाया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ज्योति शाकुंतल इंटर कालेज रविंद्रनगर धूस की मेधावी छात्रा हैं। उन्हें एक दिन के लिए सांकेतिक नायिका के रूप में जिला प्रोवेशन अधिकारी बनाया गया। ज्योति मिश्रा ने कार्यालय के सामान्य कार्यों का बढ़ी ही कुशलता से संपादन किया।
इस दौरान विनय कुमार, प्रसिद्ध कुमार, राहुल, रीता यादव आदि मौजूद रहीं।