फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एलिम्को मापन शिविर में 98 बच्चे चिह्नित

Wed, 25 Sep 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को समेकित शिक्षा और एलिम्को कानपुर के सहयोग से मापन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 128 दिव्यांग बच्चों में से सहायक उपकरण के लिण 98 बच्चों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक शिव कुमार कुमार ने बताया कि खड्डी बीईओ अमितेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित शिविर में रामकोला, विशुनपुरा, नौरंगिया और खड्डा ब्लॉक के कुल 128 दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसमें से 98 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इन बच्चों को छह दिसंबर को ट्राईसाइकिल, ब्हील चेयर, स्मार्ट केन, हियरिंग एड आदि सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
इस दौरान बलवंत बहादुर, अखिलेश यादव, आरडी सिंह, पिंटू कुमार, कृष्ण कुमार, योगेंद्र राम, जितेंद्र कुशवाहा, अखिलेश यादव, विरेंद्र पाल, आनंद सिंह, विनय पांडेय, इंद्रजीत यादव, रमेश पाल, अनूप बनरवाल, गिरिजेश प्रताप राव, भीम राव, संदीप मिश्रा, कोमल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें