फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत, नहीं रहे पत्रकार बागीश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। देवरिया जिले के देसही देवरिया ब्लॉक के पिपरा मदन गोपाल गांव के नंद टोला निवासी पत्रकार बागीश सिंह का बुधवार को फाजिलनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटकर घर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों और परिचितों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


उनका पार्थिव शरीर फाजिलनगर स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। इसके बाद देवरिया के पटनवा पुल स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते पुत्र आलोक रंजन सिंह ने मुखाग्नि दी। बागीश सिंह निर्भीक पत्रकार थे। वह अपने पीछे पत्नी विनिता सिंह, बेटियां दिव्या सिंह और साक्षी सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भाजपा नेता संजय सिंह, सपा नेता विवेक सिंह पटेल, अभिषेक त्रिपाठी, अवधेश सिंह, जनार्दन शर्मा, केदार सिंह, राजन शुक्ला और ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें