फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 41-41, 71-71 के बाद अब 51-51 गैंग की चर्चा, देवराजपुर की घटना से बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंग के नाम अलग, हरकतें एक जैसी, छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करने का आरोप, बड़ी वारदात के बाद जागता है पुलिस महकमा
विज्ञापन


मनोज कुमार गिरि
हाटा। कभी 41-41 व 71-71 और अब 51-51 गैंग। नाम और नंबर भले ही अलग-अलग हों लेकिन इनसे जुड़े युवकों की गतिविधियों को लेकर एक जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। मारपीट और आपसी विवाद की घटनाओं में सक्रिय यह गैंग पुलिस की चिंता का सबब बन गए हैं। देवराजपुर गांव में मनोज चौहान का गला रेतने और पपिंदर को बेरहमी से पीटने की घटना ने एक बार फिर कथित गैंगों की गतिविधियों और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्षेत्र में अलग-अलग नंबरों से पहचाने जाने वाले कथित गैंग के नाम समय-समय पर सामने आते रहे हैं। आरोप है कि इनके सदस्य छोटी-छोटी बातों पर दूसरे युवकों से उलझते हैं और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। शुरुआत में ऐसे विवादों को आपसी रंजिश या सामान्य मारपीट मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जब विवाद में जानलेवा हमले होते हैं, तब मामले की गंभीरता सामने आती है।
विज्ञापन


देवराजपुर की घटना भी इसी तरह की आशंकाओं को जन्म दे रही है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि देवराजपुर और लंगड़ी गांव के युवकों के बीच करीब तीन साल से अदावत चली आ रही है। मूर्ति विसर्जन जुलूस में जाति विशेष से जुड़ा गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे मारपीट की घटनाओं में बदल गया। पिछले अप्रैल में चंदन चौहान पर भी धारदार हथियार से हमला हुआ था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप है।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते सख्ती दिखाई गई होती तो शायद विवाद इस हद तक नहीं पहुंचता। मनोज और पपिंदर पर हमले के बाद अब 51-51 गैंग का नाम चर्चा में है। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


वर्जन
सोशल मीडिया पर संचालित होने वाले गैंगों पर पुलिस की नजर है। साइबर सेल की मदद से अलग-अलग नामों से गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
- डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें