फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 30 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 218 हुई
कुशीनगर। जनपद में शनिवार को भी 30 नए लोग कोरोना संक्रमित मिलेे। इन्हें लेकर तीसरी लहर में 537 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 218 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शनिवार शाम तक 4296 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जबकि 2737 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2707 निगेटिव और 30 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में नेबुुआ नौरंगिया, हाटा, मोतीचक और फाजिलनगर क्षेत्र से एक-एक, कसया से चार, पडरौना से सात, दुदही से दो, कप्तानगंज से तीन, सेवरही से तीन, विशुनपुरा व तमकुही से दो-दो तथा अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 98,999 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 537 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 316 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 58.86 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें