फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शटर तोड़कर सराफा दुकान से लाखों के जेवर चोरी

Mon, 04 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हाटा-पिपराइच रोड पर सिंहपुर गांव के सामने बालेश्वर चौराहे पर स्थित अमरेंद्र वर्मा की ज्वेलर्स व बर्तन स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुस गए। दुकान में रखी स्टील की छोटी अलमारी उठा ले गए और उसे करीब 500 मीटर दूर नहर किनारे ले जाकर तोड़ दिया। अलमारी में रखे करीब सात किलो चांदी सहित अन्य कीमती आभूषण निकाल ले गए।
सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर अलमारी और चाबियों का गुच्छा नहर किनारे मिला, जबकि उसमें रखा सामान गायब था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन अधिकतर कैमरे बंद पाए गए। जिस दुकान में चोरी हुई, वहां भी कैमरा लगा था, पर उससे कोई सुराग नहीं मिल सका।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें