फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जालसाजी में युवक को ले गई गुजरात पुलिस

Sun, 03 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया गांव में शनिवार को गुजरात पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पटहेरवा थाने पहुंची। करीब एक घंटे पूछताछ के बाद एक युवक को साथ ले गई। पुलिस के अनुसार साइबर क्राइम से जुड़े मामले में युवक के खिलाफ गुजरात में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया गांव में शनिवार को गुजरात पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी। तीन कुछ युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सभी को पटहेरवा थाने लाया गया। हालांकि, इस पूरे मामले में गुजरात पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। थाने पर लाए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मामला वित्तीय लेन-देन और रुपये की हेराफेरी से जुड़ा हो सकता है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इन्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें