मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर में चोरी हुई। घर में घुसे चोर आभूषण और नगदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा के छोटका टोला निवासी दूरविजय साहनी की पत्नी बच्चों के साथ घर रहती हैं। नीलू ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात दोनों बच्चों को सुलाकर दरवाजे के पास रखी चारपाई पर बैठी थी, कि नींद लग गई। इसी दौरान तीन की संख्या में चोर उनके घर में घुस गए। घर में आवाज होने पर नींद टूटी तो बाक्स लेकर चोर भागते दिखे। हिम्मत कर एक चोर को पकड़ लिया, लेकिन चोर उन्हें ईंट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आभूषण और 20 रुपये से भरा बॉक्स लेकर भाग गए। सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस जांच पड़ताल की।