फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली, लखनऊ और गया की उड़ान भरेगी जेटविंग्स

Sat, 07 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। लंबी प्रतीक्षा के बाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से जेटविंग्स एयरवेज ने यहां से उड़ान भरने की हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

अप्रैल से जेटविंग्स एयरवेज यहां से दिल्ली, लखनऊ और गया के लिए उड़ान भरेगी। अब यहां से हवाई यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। एयरलाइंस की ओर से यह जानकारी एयरपोर्ट डायरेक्टर को दी गई है।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का 20 अक्तूबर 2021 को पीएम नरेंद्र मोद ने लोकार्पण किया था। यहां से एक विमानन कंपनी दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी, जो पिछले एक वर्ष से बंद है।
विज्ञापन

इससे हवाई यात्रा करने वाले पूर्वांचल सहित बिहार के पश्चिमी इलाकाें के लोगों में काफी मायूसी है। जेट विंग्स एयरवेज की ओर से यहां से उड़ान भरने की हरी झंडी मिलते ही जल्द ही हवाई सेवा का लुत्फ उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जेट विंग्स एयरवेज यहां से 80 सीटर बंबार्डियर (Q 400) दिल्ली लखनऊ और गया की उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद लंका ने बताया कि जेट विंग्स एयरवेज के यहां से दिल्ली लखनऊ और गया के लिए उड़ान भरने की सूचना मिली है। एयरवेज कंपनी की ओर से अप्रैल 2025 से उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें