पडरौना। मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों के अलावा खेल समेत अन्य कलाओं के होनहारों को पुरस्कृत किया गया।
सीडीओ गुंजन द्विवेद्वी ने कहा कि जिले में मेधा की कमी नही है। जिले के होनहारों की मेधा का पहचान करते हुए बेहतर मंच देकर उनकी प्रतिभा उजागर की जरूरत है। एसएपी रितेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित कर 112, 1090, 1098 समेत पुलिस हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके बाद इंटर की टापर आकांक्षा गुप्ता को 20,000 रुपये, तन्नू मिश्रा को 5,000 रुपये, श्रेया कुशवाहा को 5,000 रुपये, हाईस्कूल की टॉपर सलोनी जायसवाल को 5,000 रुपये, आतिरा अली को 5,000 रुपये, सुमैया को 5,000 रुपये, अदिति शर्मा को 5,000 रुपये और खेल व विविध कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आईस प्रजापति, तन्नू गोंड, वर्षा सिंह, अपराजिता मणि और आंचल सिंह को 2,100-2,100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ. रामजियावन मौया, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमएस डॉ. एचएस राय, क्रीडाधिकारी रवि निषाद आदि मौजूद रहे।