जानकीनगर। आईआईटी जेईई एडवांस 2026 की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। कसया तहसील निवासी ग्राम प्रधान रानी तिवारी के पुत्र उज्ज्वल तिवारी ने आल इंडिया सामान्य वर्ग में 853 रैंक प्राप्त किया है।
उज्ज्वल की प्राथमिक शिक्षा कक्षा 6 से 10 तक कसया स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुई। 12वीं परीक्षा पास करने के बाद वह गोरखपुर मोमेंटम के कोचिंग संस्थान में तैयारी में जुट गए।
उज्ज्वल छह भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनका कहा कि आत्मविश्वास के साथ परिश्रम करने से कोई मंजिल आसान हो जाता है। परीक्षा की तैयारी में कोई कठिनाई नहीं हुई। कहा कि अपने आप पर पूरा विश्वास था कि मैं कर पाऊंगा। उज्ज्वल ने सफलता का श्रेय अधिवक्ता बड़े भाई ऋषभ, दादा रमाशंकर तिवारी, बड़े पापा विनोद तिवारी आदि को दिया है।