गुरवलिया बाजार। हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पुरोहित की मौत मामले में विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर हुई थी। इसके बाद उसी रात लोग उपकेंद्र पहुंचे तो जेई कर्मचारी संग तालाबंद फरार हो गए थे। लोगों की मांग पर एसडीओ अशोक कुमार ने जेई को निलंबन की संस्तुति की, जिस पर एक्सईएन ने बृहस्पतिवार को जेई को निलंबित कर दिया। उधर पुरोहित की मौत के बाद उनके परिवार में शोक की लहर है।
मंगलवार की रात गुरवलिया बाजार निवासी शिवशंकर मद्देशिया की तिलक में बतौर पुरोहित तिलक संपन्न करा रहे पंडित चंदेश्वर पाठक पर हाइटेंशन तार गिर जाने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद लापरवाही पर रोष में लोगों ने अगले दिन एसडीएम को ज्ञापन सौंप उपकेंद्र पहुंच एसडीओ से जेई को हटाने की बात कही। इसके बाद एसडीओ ने अपने आला अधिकारी को पूरी जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह एक्सईएन राघवेंद्र सिंह के अनुसार गुरवलिया जेई को गोपालगढ़ स्थानांतरित कर दिया। गुरवलिया उपकेंद्र पर अब गोपालगढ़ के जेई यशवंत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।