सलेमगढ़। स्थानीय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बालिका घायल हो गई। मौजूद लोग उसे तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिए, लेकिन परिजन उसे कसया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। सलेमगढ़ निवासी विजय शर्मा की दस वर्षीय बेटी वंदना शर्मा किसी कार्य से चौराहे की तरफ गई थी। अभी वह एनएच पर पहुंची थी कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोग उसे सड़क के किनारे कर परिजनों को सूचना दी।