फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैंपियन बना जौरा मुगलही टोला विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। संविलियन विद्यालय नोनिया पट्टी में आयोजित परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय जौरा मुगलही टोला ने लगातार दूसरे वर्ष ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि एवं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

प्रतियोगिता की शुरुआत जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ से हुई। बालक वर्ग में नितिन ठाकुर और बालिका वर्ग में पिंकी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सिद्धार्थ गौतम और बालिका वर्ग में पिंकी यादव अव्वल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय जौरा गोविंद टोला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शिवम ठाकुर और बालिका वर्ग में रितु ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में इरशाद ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में आलिया खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय अवरवां शोफीगंज और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नोनिया पट्टी की टीम विजेता रही। सुलेख प्रतियोगिता में रिया और श्रुतिलेख में खुशी यादव ने पहला स्थान हासिल किया।

राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान शिक्षक नेता विद्यासागर पांडेय, कलमदानी सिंह, राजेश शुक्ला, अविनाश शुक्ल, श्यामनाथ गौड़, दयाशंकर सिंह, रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश, संजय शाही, अखंड प्रताप सिंह, मुन्ना यादव और परमानंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें