फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला : मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के साथ त्वचा के रोगी बढ़े

Mon, 20 Jul 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करमैनी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर मरीज की जांच करते डाॅ. संजय कुमार।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के साथ त्वचा और सांस संबंधी तकलीफ के साथ ही खांसी, बुखार व पेट दर्द के मरीज अधिक आए। चिकित्सकों ने जांच की और दवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों ने बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। गुनगुना पानी पीना की सलाह दी।
विज्ञापन

प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में 1081 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 541 पुरुष, 465 महिला व 75 बच्चे शामिल रहे। इसमें सांस की तकलीफ के 78, पेट के 130, शुगर के 138, त्वचा के186, टीबी के संभावित 10, रक्तअल्पता के तीन व हाइपरटेंशन के 74 मरीज शामिल रहे। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के 330 मरीजों ने मेले में उपचार का लाभ उठाया। इस पूरे आरोग्य मेले को संपन्न कराने में 52 चिकित्सकों व 213 पैरा मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता निभाई।
शहर के गायत्री नगर में संचालित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ.उमर जमा की अगुवाई में जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या लेकर मरीज आए। जहां उनका उपचार कर मुफ्त में दवाएं दीं।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 30 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने मौसम में हो रहे बदलाव के साथ होने वाली बीमारियों व बचाव के बारे में मरीजों काे जागरूक किया। उन्होंने गुनगुना पानी पीना की सलाह दी। मेले में भटवलिया के नवी हसन, मोहन छपरा के मोहन यादव, चंद्रिका प्रसाद, इमिलिया के रामकिशन प्रसाद शुगर के उपचार के लिए पहुंचे थे। लक्ष्मीगंज बाजार की पांच वर्षीय रिंकू, नौ वर्षीय पिंकी, आठ वर्षीय मनोज वायरल बुखार की समस्या लेकर पहुंचे थे। एलटी तृप्ति ने बताया कि शुगर के चार, त्वचा के तीन, टायफाइड के चार व बुखार के तीन मरीजों की जांच की गई।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के भैंसही में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले में 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, खुजली, सांस संबंधी रोग, गठिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह व पेट संबंधी समस्याओं को लेकर उपचार कराने मरीज आए थे। जिसमें ओमकार (21), रविप्रताप (65), शशिकला (47), पूजा देवी (26), इंदु (37), निधि (5), पवन (2) व विंदा (65) सहित तमाम मरीजों की जांच कर मुफ्त में दवा दी गई। मेले में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरफराज अहमद, प्रियंका, महेंद्र सिंह, सरस्वती देवी, केदार आदि स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. संजय कुमार ने कमर दर्द, घुटने का दर्द,चर्म रोग, खासी, बुखार व पेटदर्द सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आए मरीजों का उपचार कर दवाएं दी। मेले में कुल 25 मरीजों का उपचार किया गया। बदलते मौसम में श्वास,हृदय व रक्तचाप के रोगियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी। मौके पर शंभूशरण पांडेय, जमील अहमद, वारसी, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें