फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जैन संतों ने पावानगर की पूजा-अर्चना

Wed, 28 Jan 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर के जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रसिद्ध संत बासुनंदी महाराज के नेतृत्व में 50 सदस्यीय जैन संतों का दल सोमवार को पैदल पहुंचा। दल के आगमन पर जैन समाज के लोगों ने संतों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और मंदिर में विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

जैन संतों की यह यात्रा महाराष्ट्र से शुरू हुई है। यात्रा के दौरान जहां भी शाम हो जाती है, वहीं वे रुककर अपना पड़ाव डाल देते हैं। बासुनंदी महाराज ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आत्मशुद्धि, साधना और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। मंदिर पहुंचने पर सभी ने जैन धर्म के परपंरा के अनुसार पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें