खड्डा स्टेशन पर जहरखुरानी का शिकार युवक को उतारकर अस्पताल ले जाते लोग।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
जहरखुरानी के शिकार युवक को भेजा अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेन से यात्रा कर रहा एक यात्री बृहस्पतिवार को जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे खड्डा रेलवे स्टेशन पर उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन अपने साथ ले गए।
महराजगंज जिले के घुघली निवासी रजवंत चौहान किसी काम से पटना गए थे। वहां से गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर से सवारी गाड़ी से घुघली घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में जहरखुरानी के शिकार हो गए। जहरखुरानों ने उनके पास से नकदी और मोबाइल फोन ले लिया था। बेहोशी में वह घुघली उतर नहीं पाए, ट्रेन की बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने खड्डा स्टेशन पर सूचना दी। स्टेशन पर मौजूद कस्बा के गुड्डू गुप्ता उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां रजवंत के पास मौजूद पासपोर्ट के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रजवंत की ससुराल खड्डा थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा में है। सूचना पर पहुंचे उनके ससुर ने जीआरपी और स्टेशन मास्टर के समक्ष कागजी कार्रवाई पूरा किया और इलाज के बाद उन्हें घर ले गए।