मोबाइल फोन की दुकान से सामान चोरी
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार सोहसा मोड़ स्थित मोबाइल फोन की मरम्मत की दुकान से सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइल, लैपटॉप सहित कई सामान चुरा लिया।
पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। टेकुआटार के पकड़ी टोला निवासी संतोष कुशवाहा की टेकुआटार बाजार के सोहसा मोड़ पर दुकान है।
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर 25 मोबाइल फोन, लैपटॉप, इन्वर्टर, बैटरी, चार्जर सहित कई सामान चोर उठा ले गए। इस संबंध में एसओ रामकोला नीरज कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।