फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अव्यवस्था दूर होने में लगेंगे बीस दिन, अभी झेलनी पड़ेंगी दुश्वारियां

Tue, 28 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था दूर होने में अभी बीस दिन और लगेंगे। तब तक दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। प्राचार्य के साथ बैठक में कार्यदायी संस्था ने छात्रों को पेयजल और बिजली के संकट के अलावा भवन में अन्य कमियों को दूर करने के लिए बीस दिन का समय मांगा है। रात में जांच नहीं हो पाने और विशेषज्ञ डाॅक्टर के नहीं रुकने से मरीजों को रेफर करना डाॅक्टरों की मजबूरी है। इसका फायदा दलाल उठा रहे हैं और मरीजों को निजी अस्पतालों में पहुंचा दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. केपी गोंड़ ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था पीएसपी के इंजीनियरों के साथ बैठक की। हरका और रविंद्र नगर के मेडिकल कॉलेज की छत से पानी टपकने, शौचालय, बाथरूम में पानी की सप्लाई, वायरिंग में खराबी को ठीक करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएसपी के इंजीनियरों ने बीस दिन के अंदर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य का दावा है कि छात्रावासों में पानी की आपूर्ति और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में करीब छह माह से ओटी नहीं चल रही है। इससे मरीजों को निजी अस्पताल या गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और एम्स का रुख करना पड़ रहा है।
-
दलालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारों गार्डों को
-प्राचार्य डॉ. केपी गोंड़ ने दलालों पर नकेल की जिम्मेदारों ड्यूटी पर तैनात गार्डों को दी है। सोमवार को वार्ड, पर्ची काउंटर, दवा काउंटर के पास घूमकर पूरे दिन गार्ड दलालों से सावधान, किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को रुपये न दें, रुपये मांगने पर इसकी शिकायत प्राचार्य कक्ष में करें जैसे एनाउंस करते नजर आए। प्राचार्य ने बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बात की। सब कुछ ठीक मिला। दलालों को प्रश्रय देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की मिलीभगत मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर यह चेतावनी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

-
लिफ्ट खराब, सीढि़यों से आ-जा रहे मरीज
-मेडिकल कॉलेज की चारों लिफ्ट खराब पड़ी हैं। मरीजों को सीढि़यों से आना-जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग मरीजों को परेशानी हो रही है। लिफ्ट ठीक होने में एक सप्ताह लग सकता है। लिफ्ट लगाने वाली कंपनी के मकैनिकों का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर के लिफ्ट के सांचे में पानी भर गया है। इससे लिफ्ट नहीं चल पा रही है। इसे ठीक कराया जा रहा है।
-
-हस्तांतरण के बाद से मेडिकल कॉलेज के भवन में धीरे-धीरे विभागों का शिफ्ट किया जा रहा है। जो कमियां सामने आ रही हैं, उसे कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से समन्वय स्थापित कर ठीक कराया जा रहा है। छात्रों के आवास में पानी सप्लाई, बिजली की समस्या का वैकल्पिक इंतजाम कर लिया गया है। जल्द ही उसे स्थायी रूप से ठीक करा दिया जाएगा। दलालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके लिए एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। -डॉ. केपी गोंड़, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें