फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस नाम का रहा दिवस, संपूर्ण समाधान हुआ ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस नाम का रहा दिवस, संपूर्ण समाधान हुआ ही नहीं
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले में तहसील मुख्यालयों पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर मामलों के निस्तारण की रफ्तार सुस्त रही। कुछ गिने-चुने मामलों को छोड़कर ज्यादातर मामले निस्तारित ही नहीं हो पाए। इससे कई फरियादी निराश होकर लौटे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना। कुल 35 लोगों ने शिकायतें कीं। उनमें से महज छह समस्याओं का समाधान ही मौके पर हो सका।
विज्ञापन

अन्य लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा। हालांकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शेष समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसमें 30 शिकायतें राजस्व विभाग से, चार पुलिस विभाग से, एक अन्य विभाग से संबंधित थी। राजस्व संबंधी छह समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 29 को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के भेज दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, डीपीआरओ अभय यादव, बीईओ सत्येंद्र पांडेय, सीडीपीओ अनुपमा सिंह, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अरविंद पति त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 29, पुलिस के 14, विकास के सात और अन्य के 24 सहित कुल 74 मामले आए। उनमें से राजस्व के चार मामलों का ही निस्तारण हो सका।
खड्डा में फरियादियों को होना पड़ा मायूस
खड्डा। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 68 मामले आए। सात मामलों का मौके पर निस्तारित किया गया। खड्डा की प्रभारी एसडीएम कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 68 मामले आए। सबसे ज्यादा मामले राजस्व व पुलिस विभाग से जुड़े रहे। इस दौरान सात मामलों को मौके से निस्तारित कराया जा सका। बाकी बचे मामलों को तय समयावधि के अंदर समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया गया।
विज्ञापन

10 मामलों का हुआ निस्तारण
कप्तानगंज। स्थानीय तहसील सभागार में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्व के 31 पुलिस के दो विकास और स्वास्थ्य महकमे का एक-एक तथा अन्य पांच मामले पेश किए गए। राजस्व के 10 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक दुर्गादत्त, मारकंडेय गुप्ता, सविता भारती ,सुरेंद्र प्रजापति, विचित्र मणि त्रिपाठी, मुकुट बिहारी, आशुतोष कुमार, राहुल दीक्षित, उमेश शाही, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें