पडरौना। व्यय प्रेक्षक ने मंगलवार को नामांकन स्थल एवं निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश दिया।
कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय चुनाव प्रेक्षक आसवा मनोज राजगोपाल ने सबसे पहले निर्वाचन कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद वे कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगाए गए एकल परमिशन विंडो टीम, वीवीटी टीम, एमसीएमसी टीम, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर, शिकायत टीम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञापन से संबंधी व्यय में जीएसटी भी सम्मिलित किया जाए। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए शपथ पत्र में दाखिल प्रत्याशियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल नंबर 9452014156 है। इनके लाइजनिंग अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कार्याधिकारी कार्यालय अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत मोबाइल नंबर 8744838297 हैं। प्रवास के लिए पथिक निवास सूट नंबर-एक आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों व आदर्श आचार संहिता के अनुरूप लोकसभा निर्वाचन संपन्न होगा। कोई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर कर सकता है। इसके अलावा उनके निर्धारित विजिटिंग आवास पर सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच उनसे मिलकर अपनी शिकायत कर सकता है।
इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम वैभव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय आदि मौजूद रहे।
प्रत्याशियों की जनसभा का वीडियो रखें सुरक्षित
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को व्यय चुनाव प्रेक्षक की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्वाचन कार्य में लगाई गई व्यय टीम, वीडियो सर्विलांस निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन निगरानी टीम, वीवीटी टीम, एफएसटी टीम और लेखा टीम से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।
व्यय चुनाव प्रेक्षक आत्मा मनोज आसवा मनोज राजगोपाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता नियमों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है। प्रत्याशियों की तरफ से आयोजित जनसभा का वीडियो सुरक्षित रखें। उन्होंने अधिकारियों को व्यय लेखा टीम सभी प्रकार के व्यय की रिपोर्ट भी उन्हें प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी परशुराम ओझा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
दबतोरा बूथ पर धूप से बचाव को नहीं लगी राउटी।संवाद
दबतोरा बूथ पर धूप से बचाव को नहीं लगी राउटी।संवाद
दबतोरा बूथ पर धूप से बचाव को नहीं लगी राउटी।संवाद