फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना परिवार बचाने में लगा है इंडी गठबंधन : शकुंतला

Wed, 08 May 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भाजपा सभा कार्यक्रम में उप​स्थित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैब
विज्ञापन
पडरौना। पिछली सरकारों में किसान, मजदूर और व्यापारी सभी परेशान थे। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का भाग्योदय हो रहा है। पहले देश में श्रीनगर से अयोध्या तक बम फूटते थे। ताज होटल से लेकर ट्रेनों तक में धमाके होते थे। लेकिन, मोदी सरकार में बम फोड़ने वालों को घर में घुसकर मारा जाता है। गांव, गरीब और किसानों के हितों का ख्याल भी भाजपा सरकार में रखा गया है। इंडी गठबंधन अपना परिवार बचाने में लगा है। जबकि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा की प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहीं। वह भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के नामांकन के बाद कार्यालय में आयोजित स्वागत सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में कुशीनगर में चौमुखी विकास से नए कीर्तिमान को स्थापित किया गया है। बीते पांच वर्षों में कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चार फ्लाईओवर व सड़कों का जाल बिछाकर रोजगार और विकास की नई गाथा लिखी गई है।

यूपी में सपा को निपटाओ तो बसपा, बसपा को निपटाओ तो सपा आ जाती थी

अध्यक्षता दुर्गेश राय ने की तथा संचालन अनूप मिश्र ने किया। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, हरिशंकर राय, लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, लोकसभा विस्तारक पवन पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र, जगदंबा सिंह, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, दुर्गेश्वर वर्मा, दिनेश गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद, कन्हैया गोंड, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जितेंद्र सिंह सैंथवार, सतीश चौधरी, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, दारा सिंह, दीपक पांडेय, ऋषिकेश सिंह, सत्यम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें