फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सदन में उठा बुजुर्गों की केवाईसी का मुद्दा

Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। बजट सत्र के चौथे दिन हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बुजुर्गों के केवाईसी का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंंने सदन को अवगत कराया कि उम्र दराज वृद्धजनों की बैंक में केवाईसी नहीं हो पाने के चलते उनके वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन अथवा दिव्यांग पेंशन समय से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उम्र बढ़ने के साथ उंगलियों के निशान मिट जाते हैं। थंब इंप्रेशन के बावजूद मशीन उंगलियों के निशान को स्कैन कर पाने में असफल होते है तथा अधिकतर ग्रामीण लोगों के आधार में रजिस्टर्ड नंबर या तो खो गए हैं या तो बदल गए हैं, जिससे ओटीपी उस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहुंचता है और ओटीपी नहीं मिल पाती। विधायक ने कहा कि आधार कार्ड मोबाइल नंबर परिवर्तन के लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधार संशोधन केंद्र खोलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें