फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास, शौचालय, पेंशन की मांग को लेकर मुसहरों ने दिया धरना

Tue, 30 May 2017 12:12 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आवास, शौचालय, पेंशन की मांग को लेकर मुसहरों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। बोधीछपरा गांव के मुसहर परिवार के लोगों ने सोमवार को खड्डा तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया और आवास, शौचालय, पेंशन आदि की मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। करीब दो घंटे तक चला धरना शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
खड्डा ब्लॉक का गांव बोधीछपरा पिछली सरकार में लोहिया ग्राम के रूप में चयनित था। सोमवार को तहसील मुख्यालय परिसर में धरना दे रहे इन लोगों का कहना था कि उनके गांव में 56 परिवार मुसहरों के हैं। लोहिया गांव में चयनित होने के बावजूद 90 प्रतिशत मुसहर परिवार आवास, शौचालय, पेंशन, राशनकार्ड, जॉबकार्ड समेत कई अन्य कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। कुछ मुसहर परिवारों के नाम से जमीन है, जिस पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर रखा है। तहसीलदार रामकेवल तिवारी ने मुसहरों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इस दौरान रामप्यारे, रामनरायन, जगदीश, बरसाती, रमाकांत, बालकेशी, चिलरी, हरिलाल, पतासी, दीपा, केश्वर, तिजिया, जयपाल, मोतीलाल, हरिकिशुन, प्रभावती, नंदलाल, श्यामराज, सुभाष, पथलू, अंगद, श्रीराम, प्रमोद, बिरजू, रामचंद्र, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें