फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान निधि से संबंधित कमियां दूर हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान निधि से संबंधित कमियां दूर हुईं
विज्ञापन

खड्डा। डीएम के निर्देश पर खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के सभी राजकीय कृषि केंद्रों पर सोमवार से तीन दिवसीय किसान सम्मान निधि समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यह समाधान दिवस तीन फरवरी तक चलेगा। इसमें सम्मान निधि से वंचित किसानों के आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता नंबर में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के जो भी पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री सम्मान निधि से वंचित हैं। वे कृषि रक्षा इकाई खड्डा पर आयोजित समाधान दिवस में पासबुक व आधार कार्ड लेकर सुधार कराकर योजना का लाभ पा सकेंगे। सोमवार को भूमि संरक्षण अधिकारी एपी मौर्या ने समाधान दिवस में पहुंचकर अधिक से अधिक पात्र किसानों के डॉटा में सुधार कराकर योजना का लाभ दिलाने की बात कही। इस दौरान एडीओ (एजी) संतोष कुमार यादव, रोशन लाल, अशोक कुमार पटेल, शम्भू कुमार, योगेंद्र यादव, उमेश प्रसाद, सूर्य प्रताप गौंड़, कैलाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें