फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर तमकुहीराज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते क्षेत्रीय लोगों।संवाद न्यूज ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
लोगों ने धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सुविधा की मांग
संवाद न्यूज एजेसी
तरयासुजान। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने आरक्षण खिड़की स्थापित करने एवं गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन समेत इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना दिया। लोगों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम खड्डा को सौंपकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 बजे तरयासुजान, मुकुंदपुर, सलेमगढ़, बहादुरपुर, भुलिया अगरवा, पथरवा, गड़हिया पाठक, बसडीला बुजुर्ग, बसडीला गुनाकर, जवहीं नरेंद्र, बेदूपार, गौरहा, जमसड़िया, रामपुर, मठिया श्रीराम, दनियाड़ी, सिसवां, तुलसीपट्टी, हफुआ सहित कई गांवों के लोग तरयासुजान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। लोगों ने गोरखपुर- पटलिपुत्र ट्रेन के तरयासुजान स्टेशन पर ठहराव एवं आरक्षण खिड़की स्थापित करने की मांग को लेकर धरना दिया। धरने की सूचना पर आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान दीपक राय, विजय कुमार गुप्ता, गोविंद राय, सिकंदर राय, राजकुमार, अमर मिश्र, बच्चा राय, वशिष्ठ राय शर्मा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें