- दस लाभार्थियों घर शौचालय निर्माण नहीं मिला
- कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को भेजी रिपोर्ट
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव में शिकायत के बाद शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिली है। बीडीओ की तरफ से कराए गए जांच में दस लाभार्थियों के घर शौचालय निर्माण नहीं मिला है। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजकर बड़े स्तर पर जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।
नरचोचवा गांव के शैलेश तिवारी ने डीएम और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पूर्व ग्राम प्रधान पर दस लाभार्थियों का शौचालय नहीं निर्माण कराने का आरोप लगाया था। बीडीओ सुशील कुमार सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी और सचिव ने संयुक्त रूप से आरोप की जांच की।
जांच कें दौरान दस शौचालय मौके पर नहीं मिले। डीपीआरओ ने पूर्व ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव को नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा है। इस मामले में पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने अपना जवाब डीपीआरओ को भेज दिया। नोटिस का जवाब मिलने के बाद डीपीआरओ ने बीडीओ को दोबारा जांच और अवलोकन करने को कहा है।
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बीडीओ की तरफ से जांच रिपोर्ट मिली थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सचिव और पूर्व प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। सचिव और पूर्व प्रधान ने अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया है। बीडीओ को दोबारा जांच रिपोर्ट के अवलोकन के लिए पत्र जारी किया गया है।